Hindi-MT 2025 Class 10 Question Paper
Bihar Board Class 10 Hindi-MT 2025 (paper code 201): the full previous year question paper. Switch on Solution to practise it question by question.
Full question paper
SECONDARY SCHOOL EXAMINATION – 2025
प्रश्न पुस्तिका सेट कोड: A
Question Booklet Set Code: A
माध्यमिक स्कूल परीक्षा – 2025 (ANNUAL / वार्षिक)
HINDI (MT) / मातृभाषा हिन्दी
विषय कोड (Subject Code): 201
कुल प्रश्न: 100 + 6 = 106
Total Questions: 100 + 6 = 106
समय: 3 घंटे 15 मिनट
Time: 3 Hours 15 Minutes
कुल मुद्रित पृष्ठ: 24
Total Printed Pages: 24
पूर्णांक: 100
Full Marks: 100
------------------------------------------------------------
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश:
1. परीक्षार्थी OMR उत्तर पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिए हुए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. यह प्रश्न पुस्तिका दो खण्डों में है: खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. खण्ड-अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। पचास से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने पर प्रथम 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर को उपलब्ध कराए गए OMR उत्तर पत्रक में दिए गए सही विकल्प को नीले / काले बॉल पेन से प्रगाढ़ करें। किसी भी प्रकार के हाइटनर / तरल पदार्थ / ब्लेड / नाखून आदि का OMR उत्तर पत्रक में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. खण्ड-ब में 6 विषयनिष्ठ प्रश्न हैं।
8. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
============================================================
खण्ड – अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से कोई एक सही है। इन 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों के अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें।
50 × 1 = 50
------------------------------------------------------------
1. 'पुरोहित' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) पुर + हित
(B) पुरः + हित
(C) पुरो + हित
(D) पुराः + हीत
2. 'मध्वालय' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) मध्वा + आलय
(B) मधवा + लय
(C) मधु + आलय
(D) मधु + लय
3. 'पावन' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) पौ + अन
(B) पा + वन
(C) पौ + वन
(D) पो + अन
4. निम्नलिखित में कौन शब्द व्यंजन संधि का उदाहरण है ?
(A) तदाकार
(B) तपोभूमि
(C) देवर्षि
(D) निश्चल
5. निम्नलिखित में कौन शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण है ?
(A) परोक्ष
(B) यथाशीघ्र
(C) परमेश्वर
(D) भातदाल
6. 'पुत्रशोक' शब्द का समास-विग्रह क्या होगा ?
(A) पुत्र और शोक
(B) पुत्र से शोक
(C) पुत्र के लिए शोक
(D) पुत्र को शोक
7. 'प्रत्युपकार' शब्द किस समास का उदाहरण है ?
(A) द्विगु समास
(B) अव्ययीभाव समास
(C) नञ् समास
(D) द्वन्द्व समास
8. 'गगनचुंबी' शब्द किस तत्पुरुष समास का उदाहरण है ?
(A) कर्म तत्पुरुष समास
(B) करण तत्पुरुष समास
(C) अपादान तत्पुरुष समास
(D) अधिकरण तत्पुरुष समास
9. 'गुड़ खाकर गुलगुले से परहेज' लोकोक्ति का अर्थ है
(A) नाम बड़ा और काम छोटा
(B) सामूहिक चेतना का अभाव
(C) दिखावटी संयम
(D) अकेले बड़ा काम संभव नहीं होता
10. 'सिर पर भूत सवार होना' मुहावरे का अर्थ है
(A) धुन सवार होना
(B) सिर में दर्द होना
(C) पागल हो जाना
(D) भूत के साथ रहना
11. 'लाभ की इच्छा' वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
(A) जिगीषा
(B) बुभुक्षा
(C) स्पर्द्धा
(D) लिप्सा
12. 'जहाँ तक सध सके' वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
(A) यथाशक्ति
(B) सव्यसाची
(C) समागम
(D) यथासाध्य
13. 'ज्येष्ठ' शब्द का विलोम है
(A) अनामिका
(B) प्रतिघात
(C) कनिष्ठ
(D) अग्रज
14. 'गौरव' शब्द का विलोम है
(A) आगत
(B) आगमन
(C) पराजय
(D) लाघव
15. 'जातीय' शब्द का विलोम है
(A) सात्त्विक
(B) निकृष्ट
(C) विजातीय
(D) चिरंतन
16. 'ब्रह्मा' का पर्यायवाची शब्द है
(A) चतुरानन
(B) चतुर्भुज
(C) त्रिनेत्र
(D) चन्द्रशेखर
17. 'राजा' का पर्यायवाची शब्द है
(A) त्रियामा
(B) तापस
(C) केशरी
(D) महीप
18. 'मेघ' का पर्यायवाची शब्द है
(A) हाटक
(B) सविता
(C) पयोद
(D) हेम
19. निम्नलिखित में कौन शुद्ध वाक्य है ?
(A) सभा में यह प्रस्ताव स्वीकार हुआ।
(B) यह लड़के ने दही गिरा दी।
(C) पटना में दंगा चल रही है।
(D) शीला ने ग्रंथ पढ़ा।
20. निम्नलिखित में कौन अशुद्ध शब्द है ?
(A) त्यौहार
(B) बीमारी
(C) शताब्दी
(D) स्थायी
21. निम्नलिखित में कौन शुद्ध शब्द है ?
(A) सुचिपत्र
(B) छिपकिली
(C) कुमुदिनी
(D) कठीनायी
22. 'पीड़ा' शब्द का विशेषण है
(A) पीड़ाकु
(B) पीड़ितांक
(C) पैड़ित
(D) पीड़ित
23. 'मोह' शब्द का विशेषण है
(A) मोहालु
(B) मोहित
(C) मोहियालु
(D) माहिर
24. 'बुद्ध' शब्द का विशेषण है
(A) बौद्ध
(B) बुद्धायी
(C) बुद्धिनाई
(D) बाधित
25. 'अमरजीत आज दिल्ली नहीं गया क्योंकि पानी बरस रहा था' – यह किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) आज्ञावाचक वाक्य
(B) सरल वाक्य
(C) मिश्रवाक्य
(D) संयुक्त वाक्य
26. निम्न में कौन वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है ?
(A) माधव क्रिकेट खेलता है।
(B) सोहन के द्वारा दौड़ लगाई गई।
(C) रमेश पत्र लिखता है।
(D) मानसी खाना खाती है।
27. 'अवगत' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
(A) अव
(B) अधि
(C) अभि
(D) उत्
28. 'कुख्यात' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
(A) सु
(B) नि
(C) कु
(D) आ
29. 'उपवाक्य' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
(A) अव
(B) अप
(C) अधि
(D) उप
30. 'वेदना' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
(A) वेद
(B) अना
(C) न
(D) अ
31. 'देवरानी' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
(A) देवर
(B) आनी
(C) ई
(D) रानी
32. 'चढ़ाई' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
(A) आई
(B) अइ
(C) ढ़ाई
(D) इ
33. 'सूर्य' किस शब्द का उदाहरण है ?
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशज
34. 'जलज' किस शब्द का उदाहरण है ?
(A) रूढ़
(B) देशज
(C) योगरूढ़
(D) इनमें से कोई नहीं
35. 'सेना' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) भाववाचक
(C) जातिवाचक
(D) समूहवाचक
36. 'लोहा' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) भाववाचक
(B) द्रव्यवाचक
(C) समूहवाचक
(D) व्यक्तिवाचक
37. 'सेठ' शब्द का स्त्रीलिंग रूप है
(A) सेठनी
(B) सेठआइन
(C) सेठानी
(D) सेठी
38. निम्न में कौन शब्द पुंलिंग है ?
(A) अकाल
(B) आज्ञा
(C) चमक
(D) लिखावट
39. 'मैं स्वयं देख लूँगा' – किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निश्चयवाचक
(B) अनिश्चयवाचक
(C) निजवाचक
(D) सम्बन्धवाचक
40. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं ?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
41. 'राघव बहुत तेज लड़का है' – यह किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) तुलनात्मक विशेषण
(B) सार्वनामिक विशेषण
(C) संख्यावाचक विशेषण
(D) प्रविशेषण
42. 'धनी व्यक्ति' – यह किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) गुणवाचक
(B) संख्यावाचक
(C) परिमाणवाचक
(D) सार्वनामिक विशेषण
43. 'उसने हरीश को मारा था' – यह किस भूतकाल का उदाहरण है ?
(A) सामान्य भूतकाल
(B) आसन्न भूतकाल
(C) पूर्ण भूतकाल
(D) अपूर्ण भूतकाल
44. निम्न में कौन वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है ?
(A) सीता पुस्तक पढ़ती है।
(B) बच्चा रोता है।
(C) रमेश बैठा है।
(D) घोड़ा दौड़ता है।
45. 'माया जाड़े से काँप रही है' – इस वाक्य में कौन कारक है ?
(A) कर्म कारक
(B) करण कारक
(C) अपादान कारक
(D) अधिकरण कारक
46. किस मात्रिक छंद के पहले और तीसरे चरण में 13-13 तथा दूसरे और चौथे चरण में 11-11 मात्राएँ होती हैं ?
(A) दोहा
(B) सोरठा
(C) चौपाई
(D) रोला
47. "रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती मानुस चून॥" – किस अलंकार का उदाहरण है ?
(A) रूपक
(B) यमक
(C) श्लेष
(D) दीपक
48. स्पर्श व्यंजनों की संख्या कितनी है ?
(A) 32
(B) 25
(C) 31
(D) 29
49. निम्न में कौन वर्ण अल्पप्राण है ?
(A) ङ
(B) घ
(C) ख
(D) झ
50. निम्न में कौन महाप्राण व्यंजन है ?
(A) प
(B) छ
(C) ब
(D) द
51. हिन्दी में अनुनासिक वर्णों की कितनी संख्या है ?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) सात
52. 'क्ष' किन वर्णों के मेल से बना है ?
(A) क् + ष
(B) क + ष
(C) क् + श
(D) छ + अ
53. 'ऋ' का उच्चारण-स्थान है
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) दंत
54. निम्न में कौन मूल स्वर है ?
(A) इ
(B) ई
(C) ऊ
(D) ए
55. निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?
(A) स
(B) य
(C) ज
(D) छ
56. गुरु नानक किस धारा के प्रमुख कवि हैं ?
(A) सगुण
(B) निर्गुण
(C) प्रेममार्गी
(D) कृष्णमार्गी
57. 'प्रेमवाटिका' किसकी रचना है ?
(A) गुरु नानक
(B) रसखान
(C) घनानंद
(D) सुमित्रानंदन पंत
58. 'स्वदेशी' शीर्षक कविता किससे संकलित है ?
(A) प्रेमघन सर्वस्व से
(B) जीर्ण जनपद से
(C) भारत प्रयाग से
(D) प्रयाग रामागमन से
59. निम्न में कौन 'प्रेम की पीर' के कवि हैं ?
(A) गुरु नानक
(B) रसखान
(C) घनानंद
(D) सुमित्रानंदन पंत
60. सुमित्रानंदन पंत का जन्म किस राज्य में हुआ था ?
(A) बिहार में
(B) मध्य प्रदेश में
(C) राजस्थान में
(D) उत्तरांचल (उत्तराखंड) में
61. रामधारी सिंह 'दिनकर' का जन्म कब हुआ था ?
(A) 1905 ई० में
(B) 1900 ई० में
(C) 1911 ई० में
(D) 1908 ई० में
62. 'अज्ञेय' का पूरा नाम क्या है ?
(A) सदानंद 'अज्ञेय'
(B) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'
(C) हीरानंद शास्त्री 'अज्ञेय'
(D) सदानंद हीरालाल कौशिक 'अज्ञेय'
63. पर्यावरण, मनुष्य और सभ्यता के विनाश की कथा व्यक्त करती कविता निम्न में कौन है ?
(A) अक्षर-ज्ञान
(B) लौटकर आऊँगा फिर
(C) एक वृक्ष की हत्या
(D) इनमें से कोई नहीं
64. 'खेत हैं जहाँ धान के, बहती नदी' – किस कविता की पंक्ति है ?
(A) हिरोशिमा
(B) अक्षर-ज्ञान
(C) लौटकर आऊँगा फिर
(D) हमारी नींद
65. 'अक्षर-ज्ञान' शीर्षक कविता में बेटे का 'क' कहाँ नहीं अँटता ?
(A) खिड़की में
(B) गमले में
(C) चौखटे में
(D) घड़े में
66. रेनर मारिया रिल्के के पिता का नाम क्या था ?
(A) जोसेफ रिल्के
(B) ओसेन रिल्के
(C) नार्मन रिल्के
(D) मोनेर रिल्के
67. 'निसाँक' शब्द का अर्थ है
(A) शंकायुक्त
(B) शंकामुक्त
(C) चेतावनी
(D) सच्चा मन
68. भीमराव अंबेदकर किनके प्रोत्साहन पर उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका और लंदन गए ?
(A) ग्वालियर नरेश के प्रोत्साहन पर
(B) सिंधिया नरेश के प्रोत्साहन पर
(C) मेवाड़ नरेश के प्रोत्साहन पर
(D) बड़ौदा नरेश के प्रोत्साहन पर
69. 'आध्यात्मिक शिक्षा से मेरा मतलब ............... है।' रिक्त स्थान में क्या होगा ?
(A) व्यावसायिक शिक्षा
(B) रूढ़िवादी शिक्षा
(C) हृदय की शिक्षा
(D) वैज्ञानिक शिक्षा
70. अमीरुद्दीन व शम्सुद्दीन के मामाद्वय कौन थे ?
(A) निजामुद्दीन खाँ तथा तारीफ खाँ
(B) हजरत खाँ तथा बिलावत खाँ
(C) सादिक हुसैन तथा अलीबख्श
(D) नादिम हुसैन तथा इरफान
71. 'मछली' शीर्षक पाठ में कौन मछली को काटा करता था ?
(A) लेखक
(B) दीदी
(C) घर का नौकर
(D) माँ
72. 'आविन्यों' शीर्षक पाठ के लेखक हैं
(A) अशोक वाजपेयी
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) रामविलास शर्मा
(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी
73. बिग्गू महाराज अपना सबसे बड़ा जज किसको मानते थे ?
(A) बाबूजी को
(B) अम्मा को
(C) ताऊ को
(D) पत्नी को
74. "यदि मनुष्य परिस्थितियों का नियामक नहीं है तो परिस्थितियाँ भी मनुष्य की नियामक नहीं हैं।" यह कथन किस लेखक का है ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी का
(B) गुणाकर मुले का
(C) रामविलास शर्मा का
(D) मैक्स मूलर का
75. बहादुर पर कड़ा अनुशासन कौन रखता था ?
(A) लेखक
(B) पड़ोसी
(C) किशोर
(D) रिश्तेदार
76. बादशाह अकबर ने जो सिक्का चलाया था उस पर कौन शब्द अंकित है ?
(A) राधा-कृष्ण
(B) सियाराम
(C) कृष्ण-रहीम
(D) रामसीय
77. कालिदास ने क्या कहा था ? 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ के आधार पर उत्तर दें।
(A) सब पुराने अच्छे नहीं होते
(B) सब नए खराब ही नहीं होते
(C) (A) और (B) दोनों
(D) सब पुराने और नए सिर्फ अच्छे होते हैं
78. स्वामी विवेकानंद ने 'वेदांतियों का भी वेदांती' किसे कहा है ?
(A) मैक्स मूलर को
(B) गुणाकर मुले को
(C) कालिदास को
(D) विलियम जोन्स को
79. मदन पड़ोसियों के आवारागर्द छोकरों के साथ क्या कर रहा था ?
(A) पतंग उड़ा रहा था
(B) क्रिकेट खेल रहा था
(C) लट्टू नचा रहा था
(D) चोर-सिपाही खेल रहा था
80. राजस्थानी भाषा के सफल कहानीकार कौन हैं ?
(A) साँवर दइया
(B) श्रीनिवास
(C) सातकोड़ी होता
(D) सुजाता
81. वल्लि अम्माल किस शीर्षक कहानी की पात्रा है ?
(A) माँ
(B) नगर
(C) ढहते विश्वास
(D) दही वाली मंगम्मा
82. ईश्वर पेटलीकर किस भाषा के लोकप्रिय कथाकार हैं ?
(A) राजस्थानी
(B) उड़िया
(C) गुजराती
(D) पहाड़ी
83. 'ढहते विश्वास' में किस बाँध के टूटने का प्रसंग आया है ?
(A) दलेइ बाँध
(B) फरक्का बाँध
(C) सिरकुरा बाँध
(D) भीमताल बाँध
84. मंगम्मा को किसके साथ विवाद था ?
(A) माँ जी के साथ
(B) शहर के ग्राहक के साथ
(C) बहू नंजम्मा के साथ
(D) पड़ोसी के साथ
85. संतू मछली लेकर क्यों भागा ?
(A) कुएँ में डालने के लिए
(B) पकाने के लिए
(C) दीदी के लिए
(D) कुत्ता के लिए
86. अमीरुद्दीन का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) महाराष्ट्र में
(B) बिहार में
(C) उत्तर प्रदेश में
(D) पश्चिम बंगाल में
87. विनोद कुमार शुक्ल के उपन्यास का नाम है
(A) सबकुछ होना बचा रहेगा
(B) अतिरिक्त नहीं
(C) नौकर की कमीज
(D) महाविद्यालय
88. अशोक वाजपेयी के माता-पिता का नाम क्या था ?
(A) सुमित्रा देवी और पूर्णानंद वाजपेयी
(B) आसरा देवी और शिव वाजपेयी
(C) कमला देवी और प्रफुल्ल वाजपेयी
(D) निर्मला देवी और परमानंद वाजपेयी
89. सुलोचना कौन थी ?
(A) लेखिका
(B) कवयित्री
(C) अभिनेत्री
(D) हलवाइन
90. "एक भाषा बोलनेवाली जाति की तरह अनेक भाषाएँ बोलनेवाले राष्ट्र की भी अस्मिता होती है।" यह किस शीर्षक पाठ की पंक्ति है ?
(A) भारत से हम क्या सीखें
(B) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(C) नागरी लिपि
(D) परंपरा का मूल्यांकन
91. रामधारी सिंह 'दिनकर' किस वाद के प्रमुख कवि हैं ?
(A) प्रयोगवाद
(B) कैप्सूलवाद
(C) उत्तर छायावाद
(D) नकेनवाद
92. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' ने कितने कवियों का चयन कर 'तार सप्तक' को पेश किया ?
(A) तीन
(B) चार
(C) सात
(D) नौ
93. वीरेन डंगवाल की किस कृति पर 'रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार' प्राप्त हुआ ?
(A) दुष्चक्र में स्रष्टा
(B) इसी दुनिया में
(C) अमृत प्रभात
(D) घूमता आईना
94. 'रश्क' शब्द का अर्थ है
(A) प्रेम
(B) ईर्ष्या
(C) संबंध
(D) आदर
95. सींग का बना वाद्ययंत्र क्या कहलाता है ?
(A) मृदंग
(B) शृंगी
(C) करताल
(D) झाल
96. 'परसौ' शब्द का अर्थ है
(A) रस बरसाओ
(B) स्पर्श करो
(C) कल के बाद आना
(D) खाना परोसना
97. विराग होने पर कवि घनानंद कहाँ चले गये ?
(A) अयोध्या
(B) काशी
(C) इलाहाबाद
(D) वृंदावन
98. कवि सुमित्रानंदन पंत समाजवाद से किस दर्शन की ओर प्रवृत्त हुए ?
(A) जैन दर्शन
(B) अरविन्द दर्शन
(C) चैतन्य दर्शन
(D) सांख्य दर्शन
99. 'साफा' क्या है ?
(A) छोटा कुरता जिसे संगीतज्ञ पहनते हैं
(B) बैठने के लिए आरामदायक गद्दा
(C) साफ लंबा वस्त्र जिसे नर्तक कंधे से लेकर कमर तक लपेट लेता है
(D) साफ करने की एक विधि
100. 'आदिम' शब्द का अर्थ है
(A) नया
(B) अतिप्राचीन
(C) पर्याप्त
(D) अपर्याप्त
============================================================
खण्ड – ब
विषयनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है।
5 × 2 = 10
(क) उद्योग का सामान्य अर्थ है प्राथमिक उत्पाद को गौण उत्पाद में परिवर्तित करना। औद्योगिक विकास देश की आर्थिक सम्पन्नता का मापदण्ड होता है। विश्व के प्रायः सभी उन्नत देश जैसे – संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, रूस आदि औद्योगिक दृष्टि से सम्पन्न राष्ट्र हैं। भारत में औद्योगिक विकास का इतिहास अति प्राचीन है, लेकिन विकास की गति काफी धीमी रही है। आधुनिक उद्योगों की स्थापना मुख्यतः औपनिवेशिक काल में प्रारम्भ हुई, परन्तु इस समय उद्योग का स्थानीकरण कुछ ही केन्द्रों पर सिमट कर रह गया है। लघु और कुटीर उद्योगों का भारत के औद्योगिक उत्पादन में विशेष महत्त्व है, इसलिए इसके विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। भारत ने उपलब्ध संसाधनों और औद्योगिक आवश्यकताओं को देखते हुए औद्योगिक विकास की नीतियाँ बनाई हैं।
(i) उद्योग का सामान्य अर्थ क्या है ?
(ii) औद्योगिक दृष्टि से कौन-कौन राष्ट्र सम्पन्न हैं ?
(iii) भारत के औद्योगिक उत्पादन में किनका विशेष महत्त्व है ?
(iv) भारत ने औद्योगिक विकास की नीतियाँ क्या देखते हुए बनाई हैं ?
(v) उपर्युक्त गद्यांश का एक समुचित शीर्षक दें।
(ख) हिन्दी साहित्य को गद्य-पद्य और चम्पू तीन भागों में बाँटा गया है। गद्य और पद्य ही मुख्य रूप से हिन्दी साहित्य का आधार है। इन्हीं दो रूपों में हिन्दी साहित्य ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। संस्कृत साहित्य में चंपू का विशिष्ट स्थान रहा है; किन्तु हिन्दी साहित्य में इसकी उपस्थिति न के बराबर है। हिन्दी साहित्य में जयशंकर प्रसाद रचित 'उर्वशी' चंपू रचना है। आधुनिक युग में गद्य साहित्य का विकास तेजी से होने के कारण इस युग को गद्यकाल के नाम से भी जाना जाता है। गद्य में विचारों की प्रधानता होती है जबकि पद्य में भावों की। गद्य और पद्य मिश्रित रचना को ही चंपू कहते हैं।
(i) हिन्दी साहित्य को कितने भागों में बाँटा गया है ?
(ii) हिन्दी साहित्य का मुख्य आधार क्या है ?
(iii) 'उर्वशी' चंपू रचना किसकी है ?
(iv) आधुनिक युग को किस नाम से जाना जाता है और क्यों ?
(v) चंपू किसे कहते हैं ?
------------------------------------------------------------
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है।
5 × 2 = 10
(क) नेपाल, भारत के उत्तर में स्थित एक पड़ोसी देश है। इसका पूरब-पश्चिम विस्तार अधिक है तथा उत्तर-दक्षिण विस्तार कम है। नेपाल के तीन ओर भारत के राज्य हैं। नेपाल के पूरब में सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तराखण्ड तथा दक्षिण में बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्य स्थित हैं। नेपाल की संरचना एवं स्थलाकृति को हिमालय की उत्पत्ति ने काफी प्रभावित किया है। नेपाल के उत्तरी भाग में अनेक ऊँचे-ऊँचे पर्वत शिखर हैं। विश्व का सर्वोच्च शिखर माउण्ट एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित है। नेपाल में माउण्ट एवरेस्ट को सागरमाथा के नाम से पुकारा जाता है।
(i) भारत के उत्तर में स्थित पड़ोसी देश का नाम क्या है ?
(ii) नेपाल के दक्षिण में कौन-कौन राज्य स्थित हैं ?
(iii) नेपाल की संरचना एवं स्थलाकृति को किसने प्रभावित किया ?
(iv) माउण्ट एवरेस्ट कहाँ स्थित है ?
(v) सागरमाथा के नाम से किसको पुकारा जाता है ?
(ख) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। इनका जन्म बिहार में हुआ था। इनके पिता का नाम महादेव सहाय तथा माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। महादेव सहाय संस्कृत एवं फारसी के विद्वान थे। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष थे। कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ डॉ० राजेन्द्र प्रसाद प्रतिभा सम्पन्न साहित्यकार भी थे। उन्होंने 'बापू के कदमों में' एवं 'चम्पारण में महात्मा गाँधी' आदि महत्त्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की साहित्यिक भाषा सरल, सहज एवं प्रभावोत्पादक है। एक समय में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद सफल अधिवक्ता भी रहे हैं। देश के लिए उनका त्याग और समर्पण देश के युवाओं के लिए अनुकरणीय है।
(i) भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
(ii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का जन्म कहाँ हुआ था ?
(iii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के माता-पिता का नाम क्या था ?
(iv) संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?
(v) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने कौन-सी महत्त्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं ?
------------------------------------------------------------
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 - 300 शब्दों में निबंध लिखें :
1 × 10 = 10
(क) हमारा राष्ट्रीय ध्वज
(i) प्रस्तावना
(ii) भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास
(iii) भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का महत्त्व
(iv) उपसंहार
(ख) गंगा नदी
(i) परिचय
(ii) धार्मिक दृष्टि से महत्त्व
(iii) प्रदूषण की समस्या
(iv) सफाई के लिए अभियान
(v) निष्कर्ष
(ग) मेरे प्रिय कवि सूरदास
(i) जीवन परिचय
(ii) साहित्यिक परिचय
(iii) हिन्दी साहित्य में महत्त्वपूर्ण स्थान
(iv) उपसंहार
(घ) आदर्श अध्यापक
(i) भूमिका
(ii) अध्ययनशीलता
(iii) चरित्रवान
(iv) वर्तमान में अध्यापकों की स्थिति
(v) उपसंहार
(ङ) दीपावली
(i) प्रस्तावना
(ii) दीपावली कब और क्यों मनाते हैं ?
(iii) लाभ-हानि
(iv) निष्कर्ष
------------------------------------------------------------
4. अपने प्रखंड के प्रमुख के पास एक पत्र लिखें जिसमें सड़क बनवाने का अनुरोध हो।
5
अथवा
मित्रता के महत्त्व पर दो छात्रों के बीच होनेवाले संवाद को लिखें।
------------------------------------------------------------
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें :
5 × 2 = 10
(i) 'तरुतल निवासिनी' के माध्यम से कवि सुमित्रानंदन पंत क्या कहना चाहते हैं ?
(ii) कवि घनानंद अपने आँसुओं को कहाँ पहुँचाना चाहते हैं और क्यों ?
(iii) 'मेरे बिना तुम प्रभु' शीर्षक कविता का प्रतिपाद्य क्या है ?
(iv) 'प्रज्वलित क्षण की दोपहरी' से कवि का आशय क्या है ?
(v) बाढ़ आने के पहले लक्ष्मी ने क्या किया ?
(vi) बहुओं की आपसी लड़ाई पर सीता (माँ) की कैसी प्रतिक्रिया होती है ?
(vii) गाँधीजी के अनुसार, शिक्षा का जरूरी अंग क्या होना चाहिए ?
(viii) डॉ० भीमराव अम्बेदकर के अनुसार किसी कार्य में दक्षता प्राप्त करने के लिए क्या अनिवार्य है ?
(ix) नाखून क्यों बढ़ते हैं ? यह प्रश्न लेखक के सामने कैसे उपस्थित हुआ ?
(x) छंद किसे कहते हैं और छंद के कितने प्रकार होते हैं ?
------------------------------------------------------------
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें।
(शब्द सीमा लगभग 100) :
1 × 5 = 5
(i) संस्कृत और दूसरी भारतीय भाषाओं के अध्ययन से पाश्चात्य जगत् को प्रमुख लाभ क्या-क्या हुए ?
(ii) सप्रसंग व्याख्या करें :
"देवता कहीं सड़कों पर गिट्टी तोड़ रहे,
देवता मिलेंगे खेतों में, खलिहानों में।"